Mysteries About Mona Lisa Painting ,Secret of Monalisa , Hindi

 Mysteries About Mona Lisa Painting #

Mysteries About Mona Lisa Painting Hindi


! !

Mysteries-About-Mona-Lisa Panting-Hindi
Image source by | Google Image

Mysteries of Monalisa #

दुनिया में ऐसे बहुत कम ही लोग होते है जिन्हे उनकी कला  के लिये इनकी मृत्यु के बाद भी याद किया जाता है 
मोनालिसा जो की 500  साल पहले लियनार्दोदाविंची द्वारा बनायीं गयी थी उस समय शायद इस कलाकृति की वह प्रसिद्ध नहीं होगी जो आज है। आखिर कौन से राज इस पैन्टिन्ग में छुपे है जो इस पैन्टिन्ग को दुनिया की सबसे प्रसिद्ध पैन्टिन्ग बनाते है। 

यह विश्व की सबसे अधिक मूल्यवान और लोगो के बीच उत्सुकता जगाने वाली पेंटिंग वास्तव में लोगो के द्वारा इसे नाटकीय रूप से रहस्यमई बना दिया गया है जो इसके लोकप्रियता का एक दूसरा कारन भी है जहां अन्य पेंटिंग्स भी बेहतरीन रचना का नमूना है लेकिन एक रहस्य्मयी मुस्कान और इसके पीछे छुपे हुए कारन ने इस रचना को अन्य रचनाओं से अलग लेकर खड़ा कर दिया गया है। 


इटली की राजशाही के दौरान लियनार्दोदाविंची एक वैज्ञानिक ,कलाकार और एक खोजकर्ता के रूप में जाने जाते थे , वे एक ऐसे महान व्यक्ति थे जिन्हे आज भी उनकी प्रतिभा के लिए याद किया जाता है इनका जन्म इटली के विन्ची शहर 15 अप्रैल 1452  में एक नाजायज औलाद के रूप में हुआ था।

इनका मानना था की विज्ञान और कला एक दूसरे के पूरक है इनकी कलाकृतियो में दोनों का मिश्रण दिखयी देता है  इनके द्वारा उस समय के बहुत से राजाओ के लिए काम किया गया जैसे इटली ,लॉरेंस , मिलान। 1519 में विन्ची की मृत्यु हुई।

पुरातत्ववेत्ताओं द्वारा उन्हें इटली का सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति का दर्जा दिया गया यही विन्ची शब्द उनके नाम में बाद में जोड़ा गया। 14 साल की उम्र मे ये वेरेकियो स्टूडियो में काम करने लगे थे जहा से इनकी प्रतिभा में निखार आना शुरू हुआ।

लियनार्डोदाविनची के जन्म से लेकर उनकी  मृत्यु तक उनका जीवन वैज्ञानिको और खोजकर्ताओं के लिए एक रहस्य बना रहा है , वैसे तो उनके द्वारा बहुत सी पैन्टिन्ग बनायीं गयी है लेकिन आज हम उनकी सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग के बारे में चर्चा करेगे और यह दुनिया की सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग भी है।

आखिर क्या  है इस पैन्टिन्ग में जो इसे विश्व की सबसे मशहूर पैन्टिन्ग बनाता है। 

Mona Lisa Painting secreat #

इस पैन्टिन्ग के बारे में जो सबसे ज्यादा बात की जाती है वो है इसकी मुस्कान लोगो का कहना है की अलग अलग एंगल से देखने पर इसकी मुस्कान बदलती रहती है।

Mysteries- Mon- Lisa-Panting-Hindi
Image source by | Google Image

इस पेन्टिन्ग को किसी कागज या किसी कपड़े पर नहीं बनाया गया है बल्कि एक लकड़ी के टुकड़े पर बनाया गया है और इसे बनाने की अवधि 1503 से लेकर 1519 तक मन जाता है यानि 16 सालों  तक विंची इसको बनाते रहे थे ,इस पेंटिंग को बनाने के दौरान ही दाविंची मृत्यु हो गयी थी ,इटली में मोनालिजा का अर्थ 'मेरी औरत' या' माय लेडी' होता है

ये पेंटिंग  फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट को इस कदर पसंद आयी की उसने इस पैन्टिन्ग को अपने बैडरूम में सजा दिया था। जब यह सम्राट दूर यात्रा के लिए जाता था तो इस पैन्टिन्ग को अपने साथ ले जाता था। 
सन 1797 में इस पैन्टिन्ग को पेरिस के लौवर  म्यूजियम में लाया गया यह आज तक ज्ञात नहीं की कौन इस पैन्टिन्ग को पेरिस के म्यूजियम में लाया  गया।

1911 इस पैन्टिन्ग को म्यूजियम से चुरा लिया गया था इसे ढूंढ़ने में करीब 10 साल लगे और दोबारा इसे इस लौवर म्यूजियम में लाया गया यह पैन्टिन्ग इतनी खास है की इसे जिस कमरे में रखा गया है उसका तापमान  पैन्टिन्ग के मुताबिक रहता है जिसमे लगभग 50 करोड़ खर्च किया गया है और इसे एक बुलेटप्रूफ कांच के अंदर रखा गया है। इसे कई बार नुक्सान पहुंचाने की भी कोशिश की गई जिसमे कई बार इस पर पत्थर , रसायन को भी फेका गया।

Mysteries-Mona-Lisa-Panting-Hindi
Image source by | Google Image

1962 में जब इसका दाम आका गया तो इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर निकली गयी यानि 681 करोड़ भारतीय रूपया आज के समय में इसकी कीमत 790 डॉलर आकि गयी है।

इसके कुछ रहस्य
  
दाविंची द्वारा बनायीं गयी पैन्टिन्ग में ये कही नहीं बताया गया है की इस  पेन्टिन्ग में जो महिला है वो कौन  है ये जिक्र ना तो उनके किसी लेख में या उनके समय में उनके करीबी रहे किसी व्यक्ति द्वारा खुलासा किया गया है इसका ना ही तो कोई सुराग मिलता है और ना ही कोई जिक्र मिलता है , बार बार यही प्रश्न उठता है की आखिर पैन्टिन्ग में दर्शायी गयी महीला कौन है।

 कुछ का कहना है की इस पैन्टिन्ग में मदर मेरी या उनकी माँ का चेहरा हो सकता है कुछ ने तो यहाँ तक कहा है की दाविंची ने इस पैन्टिन्ग में अपने आप को एक महिला के रूप में प्रदर्शित किया है लकिन पड़ताल करने पर कुछ भी सही नहीं लगता है।

काफी पड़ताल करने के बाद ये जाना गया है की दाविंची  के समय में उनके करीब रहे किसी भी व्यक्ति से इस पैन्टिन्ग का वास्ता नहीं रहा है यानि दाविंची का ना तो कोई करीबी और ना हि उनका कोई रिस्तेदार इस पैन्टिन्ग में दर्शाया गया है।

मोनालिसा की एक जुड़वाँ पेंटिंग भी है जिसे विन्ची के शिष्य ने  फ्रांस में ही बनाया था। जिसका नाम'फ्रांसिस्को मेलजी' था जो कि स्पेन के परादो म्युसियम में रखी है और 1514 से 1516 में विन्ची के एक स्टूडेंट ने मोनालिसा का एक न्यूड वर्सन भी बनाया था जिसे मोनावेना कहा जाता है जिसकी हाथो की पोजीशन मोनालिसा की पेंटिंग की तरह ही है ,ये  पेंटिंग पेरिस के कोंडे म्यूजियम में राखी है।

biggest unsolved mysteries of monalisa


biggest-unsolved-mysteries-monalisa
Image source by | Google Image

Secret of Monalisa पैन्टिन्ग से जुडी एक कहानी भी काफी चर्चा में रही है ये कहानी कुछ इस तरह से है "दाविंची के किसी मित्र (फ्राँचेस्को ) ने दाविंची को एक पत्र लिखा था, जो खोजकर्ताओ को 2005 में मिला जो 1503 में लिखा गया था फ्राँचेस्को ने जब यह पत्र लिखा था तब दाविंची अपने मित्र' फ्राँचेस्को डेलजियाकोंडो 'की पैन्टिन्ग पर काम कर रहे थे फ्राँचेस्को की पत्नी का नाम' लिज़ा जियाकोंडो' था यह यही पैन्टिन्ग थी जिस पर दाविंची काम कर रहे थे 

इस पत्र के आधार पर ये पता चलता है की दाविंची उस समय मोनालिसा की पेंटिंग पर काम कर रहे थे इससे यह जान पड़ता है की दाविंची द्वारा बनायीं गयी( Mysteries About Mona Lisa Painting )पैन्टिन्ग फ्राँचेस्को की पत्नी की भी हो सकती है लेकि यह भी एक पुख्ता सबुत नहीं है क्योकि फ्राँचेस्को की पत्नी के शरीर के हाव भाव मोनालिसा से मिलते नहीं है। 

एक  वैज्ञानिक द्वारा जाँच किये जाने पर एक ये तथ्य सामने आया है की दाविंची द्वारा जिस रंग का प्रयोग इस पैन्टिन्ग को बनाने में किया गया उसकी मोटाई एक बॉल से भी कम थी यानि 40 माइक्रो मीटर से भी कम। 
एक खुलासा ये भी  हुआ है की इस पेंटिंग में तीन परते छुपी हुई है और इस परत के नीचे भी एक पेंटिंग छुपी हुई है जो की लीज़ाकोंडो (फ्राँचेस्को की पत्नी) से काफी मिलती है।

ऐसा माना गया है की दाविंची को लीज़ाकोंडो का चेहरा पसंद नहीं आया और उसने इसे इतना मोडिफाई किया की असल चहरे की पहचान ही  मिट गयी और जो चेहरा सामने आया वो असल पैन्टिन्ग से ही अलग हो गया इसे अब तक माने गए सबूतों में सबसे ज्यादा माना गया है ,लेकिन इस तथ्य को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जाता है।
एक सर्वे के अनुसार कुछ दुरी से और अलग अलग एंगल से देखने पर इस पेंटिंग की मुस्कान बदलती हुई दिखाई देती है एक अन्य एंगल से देखने पर मोनालिसा उदास दिखती है।

इस पेंटिग को बनाने में जिस तकनीक का प्रयोग किया गया है उसे `सुफो मोटो' कहते है इस तकनीक में किसी आउटलाइन का प्रयोग नहीं किया गया है जिसे मोनालिसा की बदलती हुई मुस्कान का राज कहा जाता है।

Mona Lisa Painting में एक मैसेज भी छुपा हुआ है जो की मोनालिसा के बाएं  हाथ की तरफ छुपा हुआ है जब इस पेंटिंग के अलग अलग भागो को माइक्रोस्कोप से देखा गया तो कुछ अक्षर पाए गए यदि इन अक्षरो को सही क्रम में लिखा जाये तो इसका कुछ मतलब निकालता है  जो की इटली भाषा में लिखा  है जिसका मतलब है "उत्तर यहाँ है "

काफी जाँच पड़ताल करने पर ये पता चला की इस पेंटिंग में एक एलियन छुपा हुआ है सुनने में ये काफी अटपटा लगता है लेकिन इस पैन्टिन्ग के बायें भाग को एक दर्पण (शीशा )के पास रखते है तो एक एलियन की  तस्वीर उभर कर आती है वास्तव में तो ये एक मजाक ही लगता है।

एक बात ये भी ध्यान में रखनी चाहिए की इसे बनाने में 16 वर्षो का समय लगा है ,इतना  समय इस पेंटिंग को बनाने में क्यों लगाया गया जबकि पेंटिंग का साइज ज्यादा बड़ा भी नहीं है , यह एक अधूरी पैन्टिन्ग  भी है क्योकि अपने अंत समय तक विन्ची ने इस पेंटिंग को बनाना जारी रखा था।

biggest-unsolved-mysteries-monalisa
Image source by | Google Image

इस पैन्टिन्ग को Dark secret of Monalisa भी कहा जाता है की इस पैन्टिन्ग में लियानारदोडाविंची ने अपने आप को ही दर्शया है यानि विन्ची ने अपने आप को एक स्त्री के रूप में दिखाया है, ये भी कहा जाता है की विन्ची एक समलैंगिक थे।

एक अपवाद ये भी है की की पेंटिंग अधूरी है उसी दौरान विन्ची की मृत्यु हुई यानि फ्राँचेस्को द्वारा अपनी पत्नी की पेंटिंग को बनवाने के लिए विन्ची को पैसा नहीं दिया गया इसलिए इसका कोई प्रमाण भी नहीं है की ये पेंटिंग किस के लिए बनायीं गयी यदि ये पेंटिंग पूरी हो जाती तो विन्ची को पैसा दिया जाता और इसका राज भी सामने आ जाता लेकि ऐसा नहीं हो सका इसी कारन ये अभी भी राज बना हुआ है।

ये भी मतभेद है के मोनालिसा की मुस्कान के पीछे क्या वजह है और इसकी उदासी का क्या राज है इसकी आँखों में देखने पर ये खुश दिखयी देती है और मुँह की ओर देखने पर उदास , चेहरे पर डर के भाव भी दिखते है वास्तव में ये सभी काफी उलझा देने वाला है।

ध्यान से देखने पर पता चलता है की Mysteries About Mona Lisa Painting में मोनालिसा की भौहें भी नहीं है लेकिन एक वैज्ञानिक द्वारा विभिन्न प्रकार की लाइटों के प्रयोग से पता चलता है की पहले इस पैन्टिन्ग की भौहें थी जो समय के अंतराल के साथ खत्म होती चली गयी , मोनालिसा को आधी औरत और आधा आदमी की भी अटकले लगायी जाती है।

इस Secret of Monalisa पेंटिंग के पीछे का लैंडस्केप कहाँ से लिया गया है इस बात का भी कोई तथ्य प्राप्त नहीं होता है कुछ लोगो का मानना है की लैंडस्केप 'टस्कनी' जो विन्ची का होमटाउन है वही का है  लेकिन ये किसी प्रकार की सही लोकेश नहीं देता। इस लैंडस्केप के पीछे एक भी इंसान और ना हीं कोई पशु या पक्षी दिखाई देते है।

biggest-unsolved-mysteries-monalisa
Image source by | Google Image

ये भी हो सकता है की Secret of Monalisa में कोई राज ही न हो और अन्य पन्टिगो के जैसे ही ये पैन्टिन्ग भी हो और लोगों द्वारा बेवजह ही उलझनों में डाला जा रहा हो फ़्रांस के म्यूजियम द्वारा इन रहस्यों को बल दिया जा रहा हो आखिर उसी चीज़ की वैल्यू  भी होती है जिसे बारे में ज्यादा से ज्यादा बोला जाता है लेकिन इसके रहस्यों को पूरी तरह से नाकारा भी नहीं जा सकता है, आपका इस बारे में क्या ख्याल है। 

वास्तव में इस रचना के बारे में जितना अधिक बोला जाये उतना कम है  एक दूसरी समस्या सबूतों का आभाव भी है जिसके दम पर सच को पहचा जा सकता है मगर अफ़सोस यहाँ निराशा ही हात आती है और हम सच के करीब होकर भी केवल सच को निहार ही सकते है। 

यह मुठी में बंद एक रेट की तरह है जितना अधिक रेट को पकड़ने की कोशिश की जाती है रेट उतनी ही मात्रा में निचे गिर जाती है जो सच और झूट के फर्क को और गहरा कर देती है खैर लोग जो भी समझे ये उनकी अपनी समज है और ये इन विचारो को रखने की आजादी भी देता है  उन लोगो को जो अपनी दिलचस्पी इसमें बनाये रखना चाहते है। 

आपने शायद भेड़ चाल का अनुसरण अवश्य किया होगा यदि हम इसे जोडकर देखते है तो शयद गलत नहीं होगा , कभी कभी मानव स्वभाव भी किंसी विषय के बारे में उत्सुकता पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है अर्थात मानव सवभाव भी किन्ही चीजों को लोकप्रय बनाने के लिए उत्तरदायी होता है बिना यह जाने की वास्तव में इसके पीछे कितनी सत्यता छुपी हुई है ज्याद मनोवैज्ञानिकता में न जाते हुए यही कहा जा सकता है की इसकी प्रसिद्धि का कारन लोगो की भीड़ ही है यह भीड़ और आगे बढ़ती ही जा रही है। 
 
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो कृपया सब्स्क्राइब करे और हमें लिखे धन्यवाद ,



Mysteries About Mona Lisa Painting ,Secret of Monalisa , Hindi Mysteries About Mona Lisa Painting ,Secret of Monalisa , Hindi Reviewed by Easenex on अप्रैल 18, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Please do not enter any spam link in the comment box.

Blogger द्वारा संचालित.